ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार - डॉ रुचि भारद्वाज 

Tubal Blockage ka Ayurvedic ilaj

ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार 

एक महिला का पूर्णतः और स्त्री होने का स्त्रीत्व तभी होता है जब वह मातृत्व सुख को प्राप्त कर लेती है, परंतु ऐसा सभी महिलाओं के जीवन में आज के समय में संभव होना एक समस्या बन चुका है। आज इस आर्टिकल में हम बताएंगे की कैसे बिना किसी सर्जरी के ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार संभव है। 

ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार

ऐसा नहीं है, कि आज से पहले महिलाओं में समस्याएं नहीं थी परंतु आज के समय में बिगड़ता खान पान और अनियमित जीवन शैली ने महिला और पुरुष दोनों के जीवन को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। इस बदलाव के कारण महिला व पुुरुष दोनों से शरीर में कई सारे हार्मोन में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और इसी हार्मोन बदलाव के कारण महिला व पुरुष में निःसंतानता (बंध्त्व) का प्रदुर्भाव हुआ है अर्थात यही से महिला व पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में जोरदार कमी देखने को मिली है। 

ये भी पढ़िए : निःसंतानता बांझपन का आयुर्वेदिक उपचार डॉ रुचि भारद्वाज

महिला व पुरुष दोनों की फर्टिलिटी मेंं हर साल आने वाली गिरावट बता रही हैं, कि यदि महिलाओं की फर्टिलिटी व महिला स्वास्थ्य, खानपान की आदतों और जीवन शैली में समय से सुधार नहीं किया गया तो आने वाले कुछ ही वर्षों में इनफर्टिलिटी एक बहुत ही गंभीर समस्या का रुप धारण कर लेगी। 

महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्या जो ट्यूबल ब्लॉकेज (Tubal Blockage) है जिससे महिलाओ को प्रेगनेंसी कंसीव करने में समस्या आती है आइये जाने क्यों महिलाओं को गर्भधारण नहीं हो पाता है ?

  • महिलाओं के गर्भधारण में फैलोपियन ट्यूब का क्या योगदान होता  है?
  • ट्यूबल ब्लॉकेज क्या होती है ?
  • भारत में कितनी महिलाओं को फैलोपियन टूयूब की समस्या है?
  • फैलोपियन ट्यूब बंद होने के कारण 
  • फैलोपियन ट्यूब बंद होने के लक्षण 
  • बंद फैलोपियन ट्यूब का आयुर्वेदिक उपचार 

अब सबसे पहले बात कर लेते है, कि फैलोपियन ट्यूब का गर्भधारण में क्या योगदान होता है?

फैलोपियन ट्यूब महिलाओं के प्रजनन का वह अंग होता है , जिसके माध्यम से जब महिला ओव्यूलेशन के दौरान एग रिलीज करती है, तो उस एग को फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से गर्भाशय तक पहुचाया जाता है अर्थात फैलोपियन ट्यूब महिला के परिपक्व अंडे को फैलोपियन ट्यूब के रास्ते से गर्भाशय तक ले जाती है और यदि गर्भाशय में पुरुष का शुक्राणु (मेल स्पर्म) मौजूद है तो उससे फर्टिलाइजेशन करके गर्भ का निर्माण होता है। इस पूरी गर्भधारण की प्रकिया में सबसे ज्यादा फैलोपियन टूयूब का योगदान होता है। 

परंतु यदि यही फैलोपियन ट्यूब बंद है, डैमेज है या फिर किसी भी प्रकार का फैलोपियन ट्यूब में संक्रमण है तो यह अंडे को गर्भाशय तक ले जाने में असमर्थ हो जाती है जिसके कारण गर्भधारण की पूरी प्रक्रिया रुक जाती है और महिला को इनफर्टिलिटी की समस्या हो जाती है और महिला गर्भधारण नहीं कर पाती है।

ट्यूबल ब्लॉकेज क्या होती है?

महिलाओं के प्रजनन अंग में दो फैलोपियन ट्यूब होती है, जो मैच्योर (परिपक्व) अंडे को पुरुष शुक्राण के साथ मिलाने का कार्य करती हैं। 

ये भी पढ़िए : 

भारत में कितनी महिलाओं को ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या है?

भारत में 10 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की ट्यूब बंद है, जिसके कारण वह गर्भ धारण करने में सक्षम नहीं है। बंद फैलोपियन ट्यूब की वजह से महिलाएं इनफर्टिलिटी का शिकार होती है और मातृत्व सुख से वंचित रह जाती है। 

ट्यूबल ब्लॉकेज के क्या कारण है ?

फैलोपियन ट्यूब कई कारण से बंद सकती है, परंतु इसके कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं - 

  1. यौन संचारित रोग 
  2. पेल्विक इंफ्लामेट्री डिजीज (PID)
  3. हाइड्रासाल्पिंस 
  4. गर्भाशय में टीबी
  5. ओवेरियन कैंसर 
  6. अनियमित जीवन शैली 
  7. अनियमित पीरियड्स (अनिमति मासिकधर्म)
  8. प्रोपर डाइट का न मिल पाना 
  9. फास्ट फूड का सेवन
  10. संतुलित आहार न लेना इत्यादि फैलोपियन ट्यूब बंद होने के कारण हैं। 

फैलोपियन ट्यूब बंद होने के लक्षण 

फैलोपियन ट्यूब के लक्षणों पर यदि नजर डालें तो इसका सबसे पहला लक्षण -

  1. महिला का गर्भधारण न कर पाना सबसे बड़ा लक्षण है, क्योंकि महिलाओं को इस बात का तो पता ही नही चल पाता है , कि उनकी ट्यूब बंद है या फिर खुली है क्योंकि जब महिला गर्भधारण की कोशिश करती है तो फिर वह गर्भधारण नहीं कर पाती है तभी उसे जांच में पता चलता है, कि उसके फैलोपियन ट्यूब बंद है। यह एक मेजर लक्षण है। 

  2. कुछ केस में यह भी देखने को मिल जाता है, कि यदि महिला की ट्यूब बंद है तो उसके पीरियड्स प्रभावित होते है। 

  3. फैलोपियन ट्यूब बंद होने पर कई महिलाओं के पेट तथा पेल्विक एरिया में दर्द की शिकायत भी दर्ज की गई है। 

ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार - डॉ रुचि भारद्वाज 

ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार समय पर लेना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि यह समस्या जितनी अधिक पुरानी होती जाती है, वह उतनी ही जड़ (Complicated) होती जाती है। 

बंद फैलोपियन ट्यूब में सबसे पहले को अच्छा आयुर्वेदिक चिकित्सक महिला की जांज के आधार पर औषधियों का प्रबंध करता है, क्योंकि हर महिला के शरीर की अपनी अलग-अलग प्रवृत्ति होती है । इसलिए सबसे पहले जांच अति आवश्यक है। 

ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि कि यह रोग की जड़ से काम करना शुरु करता है और मरीज को असरकारी आराम दिलाता है। 

आयुर्वेद की पंचकर्मा चिकित्सा के अंतर्गत आने वाली उत्तरबस्ती बंद फैलोपियन ट्यूब को खोलने की सबसे अच्छी थेरपी होती है। उत्तरबस्ती चिकित्सा 95 प्रतिशत तक बंद फैलोपियन ट्यूब को खोलने में कारगर है। 

उत्तरबस्ती आयुर्वेद की सबसे प्राचीन चिकित्साओं में से एक है और Blocked Fallopian Tube को खोलने में पूर्ण असरकारी भी है।

उम्मीद करती हूँ आपको मेरा पोस्ट "ट्यूबल ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार" के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। फर्टिलिटी से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए बिना किसी ऑपरेशन और सर्जरी के आयुर्वेद के माध्यम से किफायती इलाज किया जाता है। 

अधिक जानकारी लेने के लिए बिना किसी झिझक के हमसे संपर्क करे - 9999442361

 

Our doctor’s facilities
24/7 hours services
Verified professionals

Book An Appointment

Why online consultation?
In this pandemic time avoid to visit clinic and go outside until & unless it is not